Categories
Report

शांति, सद्भाव और समानता के लिए आंध्र प्रदेश में दो-दिवसीय यात्रा संपन्न

Hindi | English | Telugu

भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) और आंध्र प्रदेश प्रजा नाट्य मंडली ने साथ मिलकर मित्रता, प्रेम, शांति, सद्भाव, दया, करुणा, समानता और बंधुत्व के लिए 19 और 20 दिसंबर 2023 को गुंटूर से विजयवाड़ा तक एक यात्रा संपन्न की।

आंध्र प्रदेश प्रजा नाट्य मंडली के राज्य अध्यक्ष नल्लूरी वेंकटेश्वरलू (अन्ना), राज्य प्रभारी अजय कुमार, गुंटूर कला परिषद के अध्यक्ष पूर्णा और इप्टा के राष्ट्रीय सचिव एस के गनी ने गुंटूर के कोट्टापेट में भगत सिंह की मूर्ति के सामने झंडा फहराकर इस पदयात्रा की शुरुआत की। ‘ढाई आखर प्रेम’ सांस्कृतिक पदयात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी शिक्षक और सहायिकाएं पेडकाकानी पहुंचीं और गीत गाते हुए उन्होंने डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीपीआई पोन्नुरु निर्वाचन क्षेत्र के सचिव बुज्जय्या और उनकी टीम ने पेडाकाकनी में एक स्कूल में छात्रों के साथ संवाद किया। यहाँ देश प्रेम और सद्भाव के गीत गाये गए। पदयात्रा का स्वागत चिन्नी तिरूपतिया, जलादी, जॉन बाबू, चिन्नी सत्यनारायण, गौहर जानी और हनुमय्या ने किया। इप्टा के राष्ट्रीय सचिव गनी, आंध्र प्रदेश प्रजा नाट्य मंडली के राज्य महासचिव चिन्नम पेन्चालय, अध्यक्ष पी चंद्रनाइक, कार्यकारी सचिव आर रामकृष्ण, कोषाध्यक्ष आर पिचैया, राज्य पदाधिकारी एस.के. नजीर, ए शिवैया, महंत लक्ष्मण राव, अरेट रामाराव, सीताराम प्रसाद, पोतुराजू नागेश्वर राव, दप्पू सूरी नागभूषणम, अनंतलक्ष्मी, स्वर्ण सुलोचना आदि ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता प्रदान की।

पेदाकाकानी में दोपहर के भोजन के बाद पदयात्रा गांवों से होते हुए मंगलगिरी पहुंची और रात में वहीं विश्राम किया। मंगलागिरी में दूसरे दिन 20 दिसंबर को सुबह 08 बजे पदयात्रा शुरू हुई। चार सड़क मंडलों के लगभग 400 निर्माण श्रमिकों के बीच पहुंचकर जत्था के साथियों ने इस यात्रा का उद्देश्य बताया और जनगीत प्रस्तुत किये। पास के एक विद्यालय में भी गोष्ठी का आयोजन किया गया और देश प्रेम और सद्भाव के गीत गाए गए।

प्रकाश नगर के कई गांवों से होते हुए पदयात्रा दोपहर दो बजे नुलाका पेटा पहुंची। होटल में दोपहर का भोजन कर शाम चार बजे उंदावल्ली केंद्र से होते हुए प्रकाशम बैराज, कनकदुर्गम्मा अम्मावरी गुड़ी और विजयवाड़ा भवानी पुरम केंद्र पहुंची। यहाँ नुक्कड़ नाटक, लोक नृत्य आदि प्रस्तुत किये गए।

विजयवाड़ा शहर में सीपीआई सचिव जी कोटेश्वर राव के नेतृत्व में प्रजा नाट्य मंडल के कलाकारों का जोरदार स्वागत किया गया और पदयात्रा की जमकर सराहना की गई। इस आम सभा की अध्यक्षता पी चंद्रनाइक ने की। बैठक को सीपीआई कृष्णा जिला सचिव डोनेपुडी शंकर, राष्ट्रीय सचिव गनी, आंध्र प्रदेश प्रजा नाट्य मंडली राज्य महासचिव चिन्नम पेंचालया और अन्य ने संबोधित किया।

सीपीआई के राज्य सचिव रामकृष्ण गारू, डोनेपुडी शंकर, जी कोटेश्वर राव ने कलाकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। दो दिनों तक चली इस पदयात्रा में 25 कलाकार शामिल हुए। आंध्र प्रदेश प्रजा नाट्य मंडली के राज्य महासचिव चिन्नम पेंचालया ने इस दो दिवसीय पदयात्रा की जिम्मेदारी ली और पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।

रिपोर्ट: चिन्नम पेंचालया

Spread the love
%d bloggers like this: