Categories
Video

Song | Chadaria Jhini re Jhini – Mantash Band | चदरिया झीनी रे झीनी – मंतश बैंड

This song was performed during Curtain Raiser Event of Dhai Aakhar Prem Jatha at Delhi on 27th September 2023.
यह गीत 27 सितंबर 2023 को दिल्ली में ‘ढाई आखर प्रेम’ जत्था के ‘पूर्व रंग’ कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किया गया था।

Performed by: Mantash Band
Poetry by: Sant Kabir Das

ध्रुव-प्रह्लाद सुदामा ने ओढ़ी
सुखदेव में निर्मल कीन्हि
दास कबीर जतन कर ओढ़ी,
ज्यूँ की त्यूं धर दीन्हि

चदरिया झीनी रे झीनी

अष्ट-कमल दल चरखा चाले,
पांच तत्व की बूनी
नौ-दस मास बुनन को लागे,
तीन गुणी बंदिन

चादर ओढ़ शंका मत करियो,
दो दिन तुमको दीन्हि
मूरख लोग भेद नहीं जाने
दिन-दिन मैली कीन्हि

जब मोरी चादर बन घर आई,
रंगरेज को दीन्हि

ऐसो रंग रंगा रंगरे ने
लालो लाल कर दीन्हि

Spread the love
%d bloggers like this: